इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स पत्रिका से आपको मिलती है मानव मन की अथाह शक्तियों और संभावनाओं की थाह। इसके लेखों और रिपोर्ताज को पढ़ने से मिलती है कुछ नया और अलग करने की प्रेरणा। अल्बर्ट आइंस्टाइन ने कहा था, “यदि आप सुखी जीवन चाहते हो, तो किसी एक लक्ष्य पर फोकस करो, न कि व्यक्तियों या चीजों पर।” रिकॉर्ड बनाने वालों की कहानियां पढ़कर जानिए कि परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न रही हों, उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की जिद नहीं छोड़ी और सफलता मिलने तक अपनी धुन में रमे रहे। आइए हम सब मिलकर कामयाबी का जश्न मनाएं। आप अपने विचार हमें इस ईमेल पर भेज सकते हैं: [email protected]
